बिहार विधानसभा चुनाव 2025; पहले चरण में बंपर वोटिंग 64% से ज्यादा मतदान, 1314 की किस्मत EVM में कैद

राजनीति

बिहार जनमत। बिहार में पहले चरण के मतदान में कई क्षेत्रों में सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, ये मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पहले चरण में हुए इस मतदान के साथ ही 1314 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत ईवीएम (EVM) में बंद हो गई। इनमें प्रमुख रूप से राजद नेता तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सहित राज्य सरकार के 16 मंत्रियों का भविष्य शामिल है। अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब ये साफ होगा कि इस बंबर वोटिंग का फायदा किस गठबंधन को मिला है।

पहले चरण में टूटा रिकार्ड, 64.46 प्रतिशत हुआ मतदान…

बिहार चुनाव के पहले चरण में सभी रिकार्ड टूटे। 64.46 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार साल 2000 के विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक 62.57 प्रतिशत का रिकॉर्ड टूटा है।

आरा पिरो में चुनाव के दौरान भाजपा प्रवक्ता की पिटाई, अस्पताल में भर्ती…

आरा पिरो में चुनाव के दौरान उपसभापति प्रतिनिधि और भाजपा प्रवक्ता रवि केशरी की जमकर पिटाई हो गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बातचीत के दौरान उनपर अचानक हमला किया गया। पिरो थाना के मिडिल स्कूल की घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *