डंपर ने बाइक को मारी टक्कर; एक युवक की मौत, दूसरा घायल, ककोड़ा मेले से लौटते समय हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। ककोड़ा मेला देखकर लौट रहे दो चचेरे भाइयों को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसा कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नगला दुर्ग के पास हुई। कादरचौक थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी अरविंद (19) पुत्र महेश अपने फुफेरे भाई ललित कुमार (20) पुत्र दयाराम के साथ ककोड़ा मेला देखने गए थे। ललित इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बारह नगला गांव का रहने वाला था। मेला देखने के बाद दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। नगला दुर्गा गांव के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से ललित कुमार और अरविंद दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने ललित को मृत घोषित कर दिया, जबकि अरविंद की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक ललित कुमार पेशे से बाइक मैकेनिक था। इस घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *