बदायूं की इस बस्ती में है तीन साल से जलभराव की समस्या, परेशान महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय पर डाला ताला

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जिले की एक बस्ती में पिछले तीन वर्षों से जलभराव और कीचड़ की समस्या से परेशान महिलाओं का गुस्सा आखिरकार बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। दोपहर में महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और सफाई कर्मियों व वाहनों को भी काम पर जाने से रोक दिया।
कछला नगर पंचायत के वार्ड नंबर संख्या एक जाटवान बस्ती में पिछले तीन वर्षों से जलभराव और कीचड़ की समस्या से परेशान महिलाओं का गुस्सा आखिरकार बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। दोपहर में महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और सफाई कर्मियों व वाहनों को भी काम पर जाने से रोक दिया। करीब एक घंटे तक यहां ताला बंद रहने से कर्मचारी भी अंदर ही कैद रहे। वार्ड संख्या एक के सभासद सुनील चौहान के साथ मोर श्री, ओमवती, जयदेवी, मीरा, सुखदेवी, प्रीती, गंगादेवी, कुसुमा, रवि, अनुराग, गगन, शिवलाल समेत करीब दो दर्जन महिलाएं नगर पंचायत दफ्तर पहुंचीं और वहां नारेबाजी करते हुए कार्यालय के गेट पर ताला ठोंक दिया। महिलाओं ने कहा कि लगातार शिकायतों और आश्वासनों के बावजूद सड़क का निर्माण अब तक नहीं हुआ। महिलाओं का आरोप था कि तीन वर्षों से वार्ड की सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ जमा है, जिससे लोगों को निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों को आए दिन बीमारियां हो रही हैं, जबकि घर के अंदर कीड़े-मकोड़े और सांप तक घुस आते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ जल्द काम शुरू होगा का वादा मिला। महिलाओं का आक्रोश तब और बढ़ गया जब उन्हें पता चला कि नगर पंचायत के अध्यक्ष जगदीश सिंह मौके पर नहीं हैं। बाद में जब उन्हें सूचना दी गई तो उन्होंने पहुंचकर महिलाओं को समझाने की कोशिश की। चेयरमैन ने बताया कि सड़क का प्रस्ताव डूडा से पास हो गया है और बहुत जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *