बदायूँ जनमत। बीआईएमटी कालेज द्वारा बीएससी (बायो वर्ग) के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह शैक्षणिक भ्रमण जिले के ईकरी स्थित बदायूं एग्रीकल्चर फाॅर्म पर सम्पन्न हुआ। जहां विद्यार्थियों ने मत्स्य पालन के बारे में जाना। खाद्य मछलियों की विभिन्न प्रकार की जातियों उनके रख-रखाव, वास तथा वास स्थान, भोजन, व्यवहार, सामान्य लक्षण, जीवन चक्र तथा उनके आर्थिक महत्व के बारे में विस्ततृ जानकारी प्राप्त की। यह विद्यार्थियों के लिए एक ज्ञान वर्धक भ्रमण रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने मत्स्य पालन पर अपनी रिसर्च एण्ड सर्वे रिपार्ट तैयार की जो उनके प्रोजेक्ट के लिए उपयोगी रही। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाया।
महाविद्यालय डीन अरविन्द कुमार गुप्ता ने कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण के द्वारा हम विद्यार्थियो को व्यवहारिक तथा प्रयोगात्मक ज्ञान देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन प्रो0 मो जसीम खांन तथा दीपेश कुमार द्वारा किया गया।

