राजकीय महाविद्यालय में प्राणी विज्ञान और वनस्पति विज्ञान परिषद का पुर्नगठन, राजू और अखिलराज बने अध्यक्ष

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। शहर के आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में सत्र 2025- 26 के लिए प्राणी विज्ञान और वनस्पति विज्ञान परिषद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
प्राणी विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में चुनाव अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल द्वारा संपन्न कराए गए चुनाव में बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्र राजू कुमार अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष के दो पदों पर वैष्णो देवी तथा अमित शाक्य निर्वाचित हुए वहीं महामंत्री पद पर बीएससी तृतीय सेमेस्टर की अलीशा बी ने सर्वाधिक मत हासिल कर जीत हासिल की।
संयुक्त मंत्री पद पर आदेश कुमार और हरदीप सिंह निर्वाचित हुए।
वनस्पति विज्ञान परिषद के अध्यक्ष पद पर बीएससी पंचम सेमेस्टर के अखिलराज यादव निर्वाचित हुए। विनीता एवं दिव्यांशी मिश्रा उपाध्यक्ष बनीं। अंशिका शर्मा ने महामंत्री पद हासिल किया। संयुक्त सचिव पद पर पूर्णिमा तोमर एवम सौम्या ने विजय प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष डॉ सरिता ने कार्यकारिणी सदस्यों को नामित किया।
सभी निर्वाचित पदाधिकारीयों को प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने पद एवम कर्तव्य की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ हुकुम सिंह, डॉ संजीव राठौर, डॉ सारिका शर्मा, डॉ संजय कुमार, डॉ प्रियंका सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *