बदायूं में अफीम तस्कर गिरफ्तार; 30 लाख कीमत की तीन किलो से अधिक अफीम बरामद

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। दातागंज पुलिस और एएनटीएफ यूनिट बरेली ने एक संयुक्त अभियान में अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन किलो 100 ग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस टीम शनिवार को समरेर-दातागंज मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान धरेली जाने वाले रास्ते के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अफीम मिली। पूछताछ में आरोपी की पहचान दातागंज के डहरपुर कलां निवासी चंदन गुप्ता पुत्र स्व. लखपत राम के रूप में हुई। टीम ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और 140 रुपये नकद भी जब्त किए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी चंदन गुप्ता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इस गिरफ्तारी और बरामदगी को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह, उपनिरीक्षक विकास यादव (एएनटीएफ), हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार (एएनटीएफ), उपनिरीक्षक नाहर सिंह और हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *