बदायूॅं जनमत। समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक तथा सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा क्षेत्र बदायूं की विधानसभा बदायूं में विभिन्न निजी व राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत की। इसके अंतर्गत मोतशाम सिद्दीकी, अनीस सिद्दीकी, इंदु सक्सेना, काजी रिजवान, वकार अहमद, अहमद रज़ा, फरहत अली तथा फखरे अहमद शोबी के आवास पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए तथा ईद व नवरात्रों की बधाई दी।
इस मौके पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि ईद, होली, दिवाली तथा नवरात्र जैसे त्यौहार हमारे देश तथा प्रदेश की गंगा जमुनी तहज़ीब को हमेशा से ही बढ़ावा देते आए हैं। ऐसे मौकों पर समाज का वर्ग आपसी मेलजोल की भावना से हर्षोल्लास के साथ सदियों से मनाता चला आ रहा है तथा अनंत कालस्वास तक मनाता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ समय से भाजपा तथा उसके नेताओं ने आपसी भाईचारा समाप्त करने का जो षडयंत्र किया था उसे देश व प्रदेश की जनता समझ चुकी है। उसी का परिणाम था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा और “अबकी बार चार सौ पार” का नारा सिर्फ सपना बनकर रह गया।उत्तर प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश की कमान देकर ही दम लेगी।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, कैप्टन अर्जुन, उदयवीर शाक्य, ओमवीर सिंह, जगत सिंह, अवधेश यादव, महेश सक्सेना, विनीश यादव, कविंद्र सक्सेना, सोनू यादव, सर्वेश यादव, अनिल आनंद, ओजराज सिंह, प्रभात अग्रवाल आदि लोग साथ रहे।

