बदायूॅं जनमत। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्र का मंगलवार को कार्यकाल पूरा हो गया। मार्च के अंतिम दिन वे सेवानिवृत्त हो गए। इस दौरान जनमत एक्सप्रेस न्यूज ने उनके कार्यालय पहुंचकर उन्हें विदाई दी।
जनमत एक्सप्रेस के संपादक एस शाहिद अली ने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्र को शॉल ओढ़ाकर और फूलमालाएं पहनाकर उनको सम्मानित किया। वहीं जनमत एक्सप्रेस के संपादक श्री अली ने उनके कार्यकाल को सराहा। उन्होंने कहा कि सीएमओ के तौर उनका कार्यकाल बेहद खास रहा। जिले में किसी डॉक्टर या स्वास्थ्य विभाग के किसी भी कर्मचारी को बेवजह नहीं सताया गया।
उन्होंने कहा सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्र ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया। लोगों के स्वास्थ्य के साथ कतई कोताही नहीं बरती गई। अपने कार्यकाल को लेकर सीएमओ साहब सदैव याद रखें जाएंगे।
इस दौरान जनमत एक्सप्रेस के प्रबंधक आसिम अहमद, शहर संवाददाता आकिल खान, डॉ वैभव गुप्ता, समीर, नितिन कुमार, परवेज अब्बासी आदि मौजूद रहे।


