बदायूं में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सहसवान क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर अहमदनगर टप्पा के सामने एक सड़क दुर्घटना में 62 वर्षीय वीरपाल पुत्र बाबूराम की मौके पर मौत हो गई। वीरपाल सुल्तानपुर थाना सहसवान के निवासी थे।
हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में बिसौली थाना क्षेत्र के सुरजनपुर निवासी 28 वर्षीय विकास पुत्र कल्लू और पूजा पत्नी अमित शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान ले जाया गया। डॉक्टरों ने वीरपाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए विकास और पूजा को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *