बदायूॅं जनमत। कस्बा उसहैत निवासी करण सिंह पुत्र राकेश कश्यप का भारतीय सेना में अग्निवीर में चयन होने पर युवा मंच संगठन एवं श्री भगवा सेना के द्वारा फूल मालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता ने नगर पंचायत अध्यक्ष नवाब हसन के साथ चरण सिंह का मनोबल बढ़ाते हुए स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
ध्रुव देव गुप्ता ने कहा उसहैत का नाम रोशन करने वाले भाई करण सिंह ने युवाओं को प्रेरणा दी है कि वे आगे बढ़े और भारतीय सेना में अपनी जगह स्थापित करें। हम सबको अग्निवीर बने करण सिंह पर गर्व है। चेयरमैन नवाब हसन ने कहा भारतीय सेना में अग्निवीर के पद हमारे नगर उसहैत के युवा करण सिंह कश्यप ने उन युवाओं को जागृत कर उनका मनोबल बढ़ाया है जो भारतीय आर्मी की तैयारी कर रहे हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी नरेश चंद्र गुप्ता, शशांक गुप्ता, हिमांशु पंडित, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, विवेक शर्मा, खालिद अंसारी, हिमांशु पंडित, सोहिल पठान, विवेक शर्मा, प्रखर गुप्ता, श्यामू गुप्ता, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

