दातागंज तहसील बार के अधिवक्ताओं ने निजीकरण के विरोध में SDM को ज्ञापन सौंपा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। दातागंज तहसील के बार भवन में तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन सामान्य सचिव संतोष कुमार सिंह ने किया।
बैठक में तबीयत भक्तों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उप निबंधक कार्यालय में होने वाले दस्तावेजों को निजी कंपनियों के हाथ सौंपने के लिए एवं प्राइवेट कंपनियों से करवाने को लाए जा रहे नये कानून के विरोध में सभी ने सर्वसम्मति से पंजीकरण कानून के विरोध में एक ज्ञापन देने का प्रस्ताव पारित किया।
उसी के चलते तहसील बार के समस्त अधिवक्ता तहसील के लेखक, टाइपिस्ट, स्टांप विक्रेता बार भवन के सामने इकट्ठे हुए, सभी काले कानून के विरोध में नारेबाजी करते हुए पहले उप निबंधक कार्यालय दातागंज पहुंचे। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन उप निबंधक रामवीर यादव को ज्ञापन सौंपा गया।
बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा की सरकार द्वारा जो काला कानून अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखको, टाइपिस्ट, स्टांप विक्रेता जो निष्पादन के कार्य से जुड़े हैं। उनकी रोजी रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। इसलिए इस कानून के लिए सरकार के लिए वापस लेना चाहिए, जिससे कि निष्पादन के कार्य में लगे लोगों की समस्या का निदान हो। वहीं प्राइवेट कंपनियों के द्वारा निष्पादन का कार्य करने से किसानों का भारी नुकसान होगा एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही किसानों के साथ धोखा भी हो सकता है। उन्होंने कहा सरकार नहीं सुनती है तो उसके लिए जन आंदोलन करना हम लोगों की मजबूरी है।
इस दौरान दिनेश सक्सेना, आशा दीक्षित, सुखपाल सिंह यादव, विमल कुमार सिंह, अजीत सिंह, संदीप कुमार सिंह, ओमपाल सिंह, दिनेश कठेरिया, जसवीर राठौर सभी एडवोकेट तहसील के दस्तावेज लेखक दिनेश सक्सेना, मुनेंद्र सिंह, कुमार पाल स्टांप विक्रेता मनोज सिंह, संजीव गुप्ता सहित तहसील के टाइपिस्ट सभी अधिवक्ता एवं लेखक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *