बदायूं में म्याऊं-उसहैत रोड पर हादसा; अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, गंभीरावस्था में भर्ती

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। अलापुर थाना क्षेत्र स्थित कस्बा म्याऊं में शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य के काफी चोटें आई हैं। यह दुर्घटना उसहैत रोड पर एक अज्ञात वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मारने से हुई है।
हादसे में कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कैथलुईया निवासी भंवरपाल (35 वर्ष) पुत्र गुलफाम की हालत नाजुक बताई जा रही है। उनके साथ बाइक पर सवार साथी शरद यादव (31 वर्ष) पुत्र किशनपाल घायल हो गए। घटना शनिवार देर शाम लगभग 8 बजे अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं में उसहैत रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास हुई। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे दोनों सवार सड़क पर गिर गए।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल शरद यादव को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, भंवरपाल और शरद यादव दोनों दातागंज में एक दावत में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *