बदायूॅं जनमत। एक जुलाई से 15 जुलाई तक पर्यावरण प्रदूषण, वैश्विक तापवृद्धि (ग्लोबल वार्मिंग) और बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए, दावत-ए-इस्लामी इंडिया के सामाजिक सेवा संस्थान गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) ने “पौधा लगाना है, पेड़ बनाना है” के संकल्प के साथ पौधरोपण अभियान की शुरुआत की है। जो पूरे भारत में एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा।
इस अभियान के अंतर्गत ककराला के विभिन्न स्थानों जैसे नगर पालिका परिषद ककराला, ज़्याउल क़मर हायर सेकेंडरी स्कूल, मदरसा मोहसिनुल उलूम, शहीद स्थल, बड़ा कब्रिस्तान, दरगाह सैयद इब्राहिम बाबा, ईदगाह आदि पर वृक्षारोपण किया गया। अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं है, बल्कि उन्हें पेड़ बनाना और उनकी देखभाल करके एक हरा-भरा और सुरक्षित भारत बनाना है। ‘एक पौधा मां के नाम’ आप भी इस अभियान में भाग लें। अपने घर, मोहल्ले, गांव या संस्था में एक पौधा अवश्य लगाएं और प्रकृति को बचाएं, क्योंकि सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं है, उसे पेड़ बनाना और उसकी देखभाल करना भी ज़रूरी है।
इस पौधारोपण अभियान के मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष इंतखाब सकलैनी, वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत, दावतें इस्लामी इंडिया के जिम्मेदारान हाफिज नदीम खान, कारी साकिब, हाफिज क़मर, हाफिज जान मोहम्मद सकलैनी, आलमजेब, मुदस्सिर खान, तसखीर आलम, समीम खान, हाफिज राशिद, आदि लोगों ने पौधारोपण अभियान में भाग लिया।



