बदायूं में 07 सितम्बर को कचहरी, कलेक्ट्रेट सहित कई क्षेत्रों में 06 घंटे विद्युत आपूर्ति होगी बाधित

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता विकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र, कचहरी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति निर्गत करने के लिए 05 एम.वी.ए. पावर परिवर्तक के स्थान पर नया 10 एम.वी.ए. पावर परिवर्तक स्थापित करने व अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य कराने के लिए 07 सितम्बर (सोमवार) को समय लगभग रात्रि 01ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक कार्य करने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से शटडाउन लिया जाना प्रस्तावित किया गया है, जिससे विद्युत उपकेन्द्र कचहरी से निर्गत शहरी पोशक वन विभाग व गांधी नगर से निर्गत कृष्णापुरी, शिवपुरम, गांधीनगर, कचहरी कलेक्ट्रेट परिसर, जांलधरी सराय, चित्रांश नगर, पुलिस लाइन, आदि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग के लिये अनुरोध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *