बदायूॅं जनमत। ब्लूमिंगडेल स्कूल बदायूं शाखा के लिए गर्व का विषय है, कि विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर को सीबीएसई के क्षेत्रीय मंडल अधिकारी नोएडा ने सिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।
इस पर स्कूल प्रशासन व स्टाफ ने प्रधानाचार्य को बधाई देकर मिठाई खिलाई। यह बात तो तय है कि सिटी कॉर्डिनेटर के पद पर आसीन होने के उपरांत उत्तरदायित्व बढ़ेगा व कार्य प्रणाली की रूपरेखा को भी तय किया जाएगा। नवनियुक्त सिटी कॉर्डिनेटर ने अपने मीडिया हैंडल से जानकारी दी। वहीं स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, अध्यक्ष पम्मी मेहंदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेहंदीरत्ता, श्वेता मेहंदीरत्ता ने भी प्रधानाचार्य को बधाई दी है।
संजीव सिंह राठौर प्रधानाचार्य

