बदायूॅं जनमत। जिले के थाना अलापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 250 लीटर ट्रांसफॉर्मर का तेल, 315 बोर का तमंचा, कारतूस, अवैध शराब, बैटरी, इनवर्टर, मोबाइल फोन और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस 27 अक्टूबर की रात करीब 9:40 बजे चौडेरा शिकारपुर मार्ग से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान नंदराम, सचिन, धर्मपाल, धर्मपाल उर्फ गुड्डू, अजयवीर सिंह और सूरज उर्फ सुनील कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से चोरी का सामान और अन्य संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई हैं।
यह सामान हुआ बरामद…
1- 250 लीटर ट्रांसफॉर्मर तेल
2- 315 बोर का एक तमंचा और कारतूस
3 – एक पीयूषी यंत्र
4- एक पेटी देशी शराब
5- तीन बैटरी
6- एक इनवर्टर
7- एक स्टेबलाइजर
8- छह खाली प्लास्टिक की जरीकेन
9- ट्रांसफॉर्मर तेल से भरी पांच प्लास्टिक की जरीकेन
10- चार मोबाइल फोन
11- एक चार पहिया वाहन, जिसका नंबर UP84W9983 बताया गया है।
चोरी की घटनाओं से जुड़े होने का दावा…
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर अलग-अलग स्थानों से चोरी कर सामान लाने की बात स्वीकार की है। पुलिस इस मामले में बरामद सामान के स्रोत और अन्य संभावित घटनाओं के संबंध में जांच कर रही है।


