बदायूं में 185वें उर्से कादरी का आग़ाज़, देशभर से पहुंचने लगे अकीदतमंद

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। शहर के चक्कर की सड़क स्थित विश्वविख्यात दरगाह ए आलिया कादरिया पर हज़रत हुजूर शाह ऐनुल हक मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूंनी रहमतुल्लाह अलैहि का तीन दिवसीय 185वां सालाना उर्से कादरी का 28 अक्टूबर बुधवार को सुबह तबर्रुकात शरीफ का जुलूस खानकाहे कादरिया से दरगाह ए कादरिया पंहुचा। उसके बाद शानो शौकत के साथ उर्स ए कादरी का आगाज हुआ।
खानकाहे आलिया कादरिया के साहिबे सज्जादा काजी ए जिला हज़रत अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी की सरपरस्ती एवं हजरत मौलाना फज़ले रसूल मोहम्मद अज्ज़ाम मियां कादरी की निगरानी व नाज़िमे उर्स हाफिज अब्दुल कय्यूम कादरी की मौजूदगी में हुआ। पहले दिन बाद फजर कुरान ख्वानी महफ़िल नातो मनाकिब व तकरीर पेश की गई। बाद मगरिब में हल्का ए ज़िक्र होगा। उर्स में देशभर से हज़ारों की संख्या में अकीदतमंद ज़ायरीन उर्स में शामिल होने के लिए पहुंचे। जायरीनों के लिए खानकाह की ओर से खाने पीने व ठहरने समेत अन्य व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किये गये हैं। इन्तज़ामिया की ओर से कैम्प कार्यालय भी लगाया गया है जिसमें दूर दराज़ से आए जायरीनों की मदद की जाएगी वहीं उर्स में तबर्रुक शरीफ की दुकाने भी लगकर तैयार हो गई है।

उर्स की महफिल का आगाज करते हुए सज्जादानशीन हज़रत अतीफ मियां कादरी : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *