बदायूॅं जनमत। शहर में उर्स-ए-कादरी के चलते पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने दरगाह शरीफ पर पहुंच कर चादरपोशी एवं मजार पर फूल चढ़ाकर दुआ की। पूर्व मंत्री आबिद ने कहा कि देश, प्रदेश व शहर में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब इंसान बनकर एक दूसरे से मोहब्बत करें व इंसानियत का पैगाम पूरी दुनिया में दें।
नगर पालिका के द्वारा लगाए गए कैंप में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने उर्स में आने वाले जायरीनों का इस्तकबाल किया। आबिद रज़ा के साथ हजारों लोगों ने हाथ मिलाकर एवं सेल्फी लेकर आपस में मोहब्बत का इजहार किया।
इस दौरान सभासद अनवर खां, सभासद अबरार, सोहिल सिद्दीकी, समर खां जिला महासचिव सपा, मोहम्मद मियां, लालू, छोटू, बब्लू, पप्पन पीर जी, जफर अली, मोहम्मद तय्यब समेत सैकड़ों जायरीन मौजूद रहे।


