बदायूॅं जनमत। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा बदायूं के जिला अध्यक्ष हरीश कुमार दिनकर के नेतृत्व में महासभा की टीम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार को जनपद में शिक्षकों की गतिमान पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत प्रधानाध्यापक प्राथमिक एवं सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में त्रुटियों के संबंध में आपत्ति के लिए प्रत्यावेदन दिया गया।
इस दौरान जिला महामंत्री अनिल सागर, रवेंद्र सिंह ज्ञानी कोषाध्यक्ष, नरेश पाल सिंह, महीपाल सिंह टंडन, राधेश्याम शील, दौलत राम (ब्लॉक अध्यक्ष जगत), रविसेन सिंह, (ब्लॉक अध्यक्ष अंबियापुर), महेश, अनूप आदि शिक्षक उपस्थित रहे।



