बदायूं नगर पालिका: शहर के शमसी बारात घर में फात्मा रज़ा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

राजनीति

बदायूँ जनमत। सपा व राष्ट्रीय लोकदल समर्थित प्रत्याशी फात्मा रज़ा के चुनाव कार्यालय का आज उद्घाटन हुआ। शहर के शमसी बारात घर में हुए चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या, पूर्व मंत्री आबिद रजा व पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यालय के उद्घाटन के बाद शमसी बारात घर में एक जनसभा को संबोधित किया गया।
अपने सम्बोधन में पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने आम आदमी की मूलभूत समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि हमारे बाद नगर पालिका द्वारा पानी, सफाई और लाइट जैसी ज़रूरी कार्य तक न किये गये। जो हर आदमी की रोजमर्रा की जरूरत है। आज भाजपा के पास विकास के नाम पर वोट मांगने का कोई विकल्प नहीं है। यही बजह है कि आज मुसलमानों से अधिक संख्या में हिन्दू समाज आबिद रज़ा और फात्मा रज़ा के साथ है।
इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *