प्राइवेट बस ने बाइक को मारी टक्कर, इलैक्ट्रीशियन की मौत

स्वास्थ्य

बरेली जनमत। दुकान से बापस आते समय प्राइवेट बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार एसी और फ्रिज का मिस्त्री था।पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाली बस को अपने कब्जे में ले लिया है।
थाना बारादरी के क्षेत्र सैटेलाइट के पीछे रहने वाले युवक आजम वाली 29 वर्षीय पुत्र सय्यद इशाक अली की दोहरा रोड पर एक दुकान पर एसी फ्रीज संभालने का काम करता था, शाम को दुकान से घर वापस आ रहा था। सेटेलाइट के पास प्राइवेट बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। आजम अली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आजम जिला पीलीभीत के मुनीर खा का मूलनिवासी था। आजम की चार माह पहले ही फरहा नसीम से शादी हुई थी।पुलिस ने आजम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *