बदायूॅं जनमत। एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को दहगवां ब्लॉक के एपीओ अनुपम शर्मा को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के गांव मालपुर ततेरा गांव उच्च प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री बॉल का निर्माण कराया गया था। उसके भुगतान की फाइल ब्लॉक में पड़ी थी।
एपीओ (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी) अनुपम शर्मा पूरी फाइल देख रहे थे। वह भुगतान कराने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। सोमवार को ग्राम प्रधान की सूचना पर एंटी करप्शन टीम ने एपीओ को पकड़ लिया। अब उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

