बदायूॅं जनमत। पीडब्ल्यूडी की जगह में बनी दुकानों को अवैध बताते हुए पीडब्ल्यूडी ने पूर्व प्रधान की सभी छह दुकानों को बुलडोजर से धराशाही कर दिया।
एम एफ स्टेट हाईवे स्थित कस्बा उसावां के वार्ड संख्या आठ में पूर्व प्रधान सत्यवती का मकान बना हुआ है। जिसके आगे छह दुकानें भी बनी हुई हैं। जिन्हें पीडब्ल्यूडी ने मंगलवार दोपहर बुलडोजर से धराशाही करना शुरू कर दिया। जिसको लेकर पीडब्ल्यूडी व पूर्व प्रधान की पुत्री से नोकझोंक भी हुई। आधे घंटे में छह दुकानें धराशाही हो गईं। इससे पूर्व 25 जुलाई को पीडब्ल्यूडी व तहसील प्रशासन ने पूर्व प्रधान सत्यवती के घर के पास ही सपा कार्यालय था जिसे धराशाही कर दिया गया था। दुकानों के आगे पड़े़ टीन शेड को जेसीबी से हटा दिया था। विरोध के चलते अधिकारी वापस चले गए। 10 अक्टूबर को पुनः बुलडोजर कार्यवाही हुई और दुकानों को धराशाही कर दिया गया। इस मौके पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही, और लोगों की भी भीड़ भी जमा रही।
खबर से संबंधित वीडियो देखें…