बदायूॅं जनमत। ब्लूमिंगडेल स्कूल में आज दीपोत्सव के अवकाश से पहले बच्चों ने त्योहार व बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। बच्चे रंग-बिरंगी पोशाकों में खूब फब रहे थे। परिश्रम से भरे मन से जो रंगोलियाँ बच्चों ने बनायी, वह देखती ही बनती थीं। स्कूल निदेशक ज्योति मेहँदीरत्ता व अध्यक्षा पम्मी मेहँदीरत्ता ने संबंधित कॉर्डिनेटर के साथ हर कक्ष में जाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों के हाथों से बनी कण्डील स्कूल के कोने-कोने को चकाचौंध कर रही थी।
इस मौक़े पर निदेशक ज्योति मेहँदीरत्ता, अध्यक्षा पम्मी मेहँदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेहँदीरत्ता, श्वेता मेहँदीरत्ता, प्रधानाचार्या शोभा फ़्रांसिस समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा। 

