एनएसएस वालंटियर्स को पुलिस ने दी विभिन्न प्रकार के अपराधों को समाप्त करने की ट्रैनिंग

शिक्षा

बदायूॅं जनमत। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे स्टूडेंट्स पुलिस अनुभवात्मक अधिगम इंटर्नशिप के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों में छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण जारी रहा। जिसके चलते आज बिनावर थाने में एसएचओ अरविंद कुमार ने प्रशिक्षण दिया। वहीं उझानी कोतवाली में इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, सदर कोतवाली में अंकित कुमार और मोहम्मद शारिक ने प्रशिक्षण दिया। थाना मुजरिया में हरिमोहन सिंह, सहसवान में थाना प्रभारी सौरभ सिंह एवं अलापुर थाना में प्रभारी धनंजय सिंह एवं जगवीर सिंह ने प्रशिक्षण दिया।
पुलिस विभाग के द्वारा छात्र छात्राओं को विशिष्ट प्रकार के अपराध से परिचित कराते हुए मानव तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी और निर्माण पर रोकथाम आदि प्रकार के विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनएमएसएन दास कॉलेज, जीबी पंत कॉलेज कछला, गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, जेएस कॉलेज उनौला, बीआईएमटी, डीपी महाविद्यालय सहसवान, एवम आत्माराम महाविद्यालय आलापुर के चयनित एनएसएस वालंटियर्स ने प्रशिक्षण लिया।
इस अवसर पर जगदीप श्रीवास्तव, स्नेहा बघेल, नितिन सिंह, विशाल यादव, सुमित कुमार, अजय राठौर, निखिल कुमार, चांद मियां, अजय कुमार सिंह, संगीता, नीतू सागर, प्रीति, शोभा यादव, बंसीधर गुप्ता, मनीष कुमार, साक्षी शर्मा, रश्मि यादव, शीतल तोमर, नितिन सिंह आदि ने उपस्थित रहे।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *