बदायूॅं जनमत। जनपद में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए थे। कुल 1441 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से प्रथम पाली में 1281 और द्वितीय पाली में 1285 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा के नोडल अधिकारी और दास डिग्री कॉलेज के प्राचार्य आशीष सक्सेना ने परीक्षा का विवरण साझा किया। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में 173 में से प्रथम पाली में 143 और द्वितीय पाली में 142 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 384 में से प्रथम पाली में 350 और द्वितीय पाली में 352 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 384 में से प्रथम पाली में 344 और द्वितीय पाली में 345 अभ्यर्थी शामिल हुए।
एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज में 500 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से प्रथम पाली में 444 और द्वितीय पाली में 446 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। 


