पूर्व मंत्री मौलाना यासीन उस्मानी से आवास पर मिले सांसद धर्मेंद्र यादव, कई मुद्दों पर हुई लंबी चर्चा

राजनीति

बदायूॅं जनमत‌। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव ने पूर्व मंत्री मौलाना डॉ यासीन अली उस्मानी के आवास पर पहुंच कर मुलाकात की। इस दौरान इस्लामिक इंटलेक्चुअल बोर्ड ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
बताया जाता है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सेक्रेटरी और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री, मिल्ली रहनुमा डॉ यासीन उस्मानी से अकेले में लंबी वार्ता हुई। जिसमे बदायूं जिले की राजनीति से लेकर राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। कल सोमवार से संसद शुरू हो रहा है, इसलिए पार्टी के सचेतक व सांसद धर्मेंद्र यादव और मज़हबी और सियासी रहनुमा डॉ यासीन उस्मानी से लंबी वार्ता को बहुत ही अहम माना जा रहा है।     

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *