बदायूं-मेरठ हाईवे पर अंतिम संस्कार को जा रहा लोडर वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 13 लोग घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बदायूं-मेरठ हाईवे पर अनियंत्रित लोडर वाहन पलट गया। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। इनमें छह लोगों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र में बदायूं-मेरठ हाईवे पर गांव सालिक नगला के पास शुक्रवार सुबह करीब दस बजे हुआ। नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी सोनलाल की मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोहल्ले के लोग लोडर वाहन में सवार होकर कछला गंगा घाट जा रहे थे। रास्ते में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह, शहबाजपुर चौकी प्रभारी रामलखन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया। यहां से छह लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शेष घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

घायलों के नाम…

हादसे में धर्मवीर, वीरेंद्र, मुन्ना, किशन, महिपाल,रज्जन, शिशुपाल, सुरेश, राजकुमार और मेघ सिंह समेत 13 लोग घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *