पूर्व प्रधान के घर गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा; पुत्रवधू समेत चार लोग आग से झुलसे

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अल्लैहपुर समसपुर में शुक्रवार दोपहर पूर्व प्रधान आनंद पाल के घर अचानक गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। हादसे में घर के चार लोग झुलस गए। जिनमें पूर्व प्रधान की पत्नी पद्मा और पुत्रवधू कल्पना पत्नी धीरज गंभीर रूप से झुलस गईं। धीरज की दो बेटियां और एक बेटा भी आग की चपेट में आ गए।

ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घायलों में गंभीर रूप से झुलसे दो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जबकि बाकी दो का उपचार घर पर ही चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसा गैस सिलेंडर फटने से हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *