बदायूॅं जनमत। बीती रात बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर के घर में तमंचा लेकर बदमाश घुस गये। इससे पुलिस की कारगुजारी का खुलासा हुआ। जिसके बाद घर में घुसने वाले एक युवक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर ने बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम लगभग 4 बजे दो युवक तमंचा लेकर उनके घर में घुस गए थे।
ओमप्रकाश सागर ने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आकाश और अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज किया। कार्रवाई के बाद अभिषेक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरा आरोपी आकाश अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। ओमप्रकाश सागर के अनुसार, आरोपी किसी अनहोनी घटना को अंजाम देने के इरादे से घर में घुसे थे।

