बदायूॅं जनमत। दावत-ए-इस्लामी इंडिया की सामाजिक इकाई गरीब नवाज़ रिलीफ़ फ़ाउंडेशन (GNRF) द्वारा नशे के ख़िलाफ़ जन-जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।
इस कड़ी में दावत-ए-इस्लामी के पदाधिकारियों ने जिले के कस्बा अलापुर के मुख्तलिफ इलाकों में बैनर पोस्टर लेकर नागरिकों को ‘नशा मुक्ति अभियान’ विषय पर आधारित जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य, युवाओं को नशे की लत से बचाना और एक स्वस्थ्य समाज का निर्माण करना, लोगों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा हासिल करने और समाज से बुराई, अपराध और चोरी को खत्म करना था।
इस मौके पर संस्था के जिम्मेदार मुदस्सिर खान, कारी मुनीस, हाफिज आशिक रसूल, मुकीम बाबर भाई आदि लोग मौजूद रहे।


