बदायूॅं जनमत। परीक्षा देकर घर लौट रही कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामला उसहैत थाना क्षेत्र का है। पक्के पुल के पास कटरा-कादरचौक रोड पर स्थित एक इंटर कॉलेज की छात्रा को पड़ोस के ही दो युवकों ने कमरे में बंद कर लिया था। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़ित छात्रा के पिता के अनुसार, 17 जनवरी को वह अपनी पत्नी के साथ अपने गांव दसवां संस्कार में शामिल होने गए थे। उसकी बेटी कक्षा 11 में पढ़ती है। वह परीक्षा देकर घर लौट रही थी। आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी को कस्बा उसहैत के वार्ड संख्या 2 निवासी मोनू पुत्र लालाराम और लालू पुत्र राजपाल ने पहले गाली गलौज की, फिर मोनू ने उसे कमरे में बंद लिया। आरोप है कि उसने छात्रा के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद आरोप फरार हो गए।
माता-पिता के घर लौटने के बाद छात्रा ने सारी वारदात बताई। जिसके बाद पिता छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पिता ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने ककराला चौराहा के निकट से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेजा गया है।

