बदायूं में पत्नी ने बहनोई के साथ मिलकर पति को मार डाला, गेहूं के खेत में फेंका शव

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदसिया निवासी असीरउद्दीन की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी ने अपने बहनोई व अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर की थी। यह आरोप लगाते हुए पिता ने दोनों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या सिर में वजनदार वस्तु मारकर की गई है। इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
मृतक के पिता इशारउद्दीन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बेटे की पहली शादी गांव की रहने वाली अंजुम के साथ हुई थी। उसके एक बेटा है। उसकी मौत के बाद उसने दूसरी शादी अपनी साली अर्शी से 2016 में कर ली। एक दो बार ही वह पति के साथ आई फिर वह बहनोई के साथ दिल्ली तो कभी अपने मायके में रहती आ रही है।
बेटा भी दिल्ली में रहकर कबाड़े का कारोबार करता था। दिल्ली से वह करीब दस दिन पहले घर आया था। सोमवार की शाम आठ बजे पत्नी अर्शी ने गांव के ही रहने वाले अपने बहनोई गुलफाम व कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पत्नी, बहनोई समेत कई पर मुकदमा दर्ज

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पत्नी व उसके बहनोई व कुछ अन्य साथियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस टीम पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मृतक का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *