बदायूॅं जनमत। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान ओवरलोड वाहनों की कार्यवाही के दौरान एआरटीओ को थाना फैजगंज बेहटा के अंतर्गत ग्राम कोकरा पर बालू से भरे दो ट्रक खड़े मिले, चालक परिचालकों से बिल्टी मांगने पर बिल्टी दे दी गई, लेकिन दोनों चालक दूसरी गेट से कूद कर भाग निकले।
कुछ देर बाद तीन लोगों ने अपना वाहन संख्या (UP14CN9974) ARTO की गाड़ी के आगे लगा दिया। गाड़ी में बैठे तीनों व्यक्ति ARTO से अभद्रता करने लगे। ARTO द्वारा तत्काल 112 पर फोन करके पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के आते ही तीनों व्यक्ति भाग खड़े हुए, जिसमें एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। जिसके बाद थाना फैजगंज बेहटा में ARTO द्वारा तीनों व्यक्ति के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, सरकारी कार्य के दौरान अधिकारी से अभद्रता करना, बल प्रयोग करना के संबंध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में अनियमित पर कार्रवाई…
सड़क सुरक्षा माह के दौरान डीएम के निर्देशन में जनपद के मोटर ड्राइविंग स्कूलों का तकनीकि निरीक्षण किया गया। न्यू स्टार मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के वाहनों में कमियां पाई गई। जिसमें चार वाहन मौके पर पाए गए, वाहन मार्ग पर चलने योग्य नहीं थे। स्कूल संचालक को हिदायत दी गई है कि वह अपने वाहनों को तकनीकी कमियों को दूर करने के उपरांत ही मार्ग पर चलाएं, ड्राइविंग स्कूल में अनियमितता पाए जाने के कारण निलंबन के लिए उप परिवहन आयुक्त बरेली को पत्र प्रेषित किया जाएगा।


