बदायूं में दो बाइकों की भिड़ंत; सात साल के बालक और बुजुर्ग की मौत, चार घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। रविवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जरीफनगर थाना क्षेत्र में नाधा पेट्रोल पंप मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हुई। इस हादसे में दंपती समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मृतकों में सहसवान क्षेत्र के नया गांव भगता नगला निवासी सात वर्षीय पुनीत और अकबराबाद मढ़ी निवासी 65 वर्षीय दिनेश गिरी शामिल हैं। पुनीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश गिरी ने रुदायन के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, संजू (28) अपनी पत्नी पूजा (24), पुत्र पुनीत और ढाई वर्षीय बेटी आरती के साथ चंदौसी में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही नाधा पेट्रोल पंप मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सहसवान निवासी भूदेव (28) सवार था, जो हादसे में घायल हुआ है। संजू, उनकी पत्नी पूजा और बेटी आरती भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन सभी घायलों को चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं संजू, उनकी पत्नी पूजा और बेटी आरती को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दूसरी बाइक का चालक भूदेव भी घायल हुआ है और उसका भी इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *