उर्स-ए-कासमी में GNRF द्वारा पानी की सबील, खाना और चिकित्सा शिविर का आयोजन

धार्मिक

एटा जनमत‌। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) के तत्वावधान में उर्स-ए-कासमी शरीफ के अवसर पर जनसेवा एवं मानव कल्याण के उद्देश्य से विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उर्स में शामिल होने वाले जायरीनों एवं आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पानी की सबीलें लगाई गईं तथा लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही जरूरतमंदों एवं उपस्थित जायरीनों के बीच पका हुआ भोजन वितरित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत GNRF द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। जिसमें लोगों को स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस पहल का उद्देश्य उर्स में आने वाले जायरीनों एवं स्थानीय लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।
GNRF का मानना है कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। संस्था बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज के विभिन्न वर्गों तक राहत एवं स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्था द्वारा आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिसमें नासिर सर, जिला प्रभारी यामीन रजा, शानू कुरैशी, अब्दुल अज़ीम, रिज़वान अत्तारी, सलमान खान आदि लोग मौजूद रहे।

उर्स-ए-कासमी में लगी पानी की सबील : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *