बदायूॅं जनमत। गृह कलह के चलते एक युवक ने नाराज होकर विषैला पदार्थ खा लिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना बिल्सी के गांव गुधनी निवासी अजय कुमार (22) पुत्र नरेश चंद्र का विवाह करीब दो वर्ष पहले हुआ था। वह आए दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी और परिवार के लोगों से झगड़ा करता रहता था। आज शुक्रवार की सुबह भी वह शरीब पीकर घर आया। जिसके बाद उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया। अजय नाराज होकर घर से जंगल की ओर चला गया। जहां पर उसने कुछ विषैला पदार्थ खा लिया। तभी कुछ लोगों ने इसकी सूचना उसके परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पंहुच गए। जहां अजय बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे बिल्सी नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। इसके बाद घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। जिसपर पुलिस मृतक के शव का पंचनामा भर कर पीएम को भेज दिया।
