बदायूॅं जनमत। देर रात जिले में दो अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस पंचनामे की कार्यवाही कर रही है। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।
पहला हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र में गांव ज्वालापुर के पास हुआ। यहां एक कार पेड़ से टकराई गई। जिसमें गांव चंदनपुर हाल निवासी सहसवान के मोहल्ला अकबराबाद निवासी सर्वेंद्र कुमार पुत्र मोरपाल और थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव छोकरपुर निवासी नेमपाल पुत्र बनवारी सिंह की मौत हो गई। दोनों आपस में मामा भांजा बताये जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है।
उधर दूसरा हादसा बिसौली क्षेत्र के गांव दिसौलीगंज के निकट हुआ। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा दिया। जिससे वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर निवासी इकरार पुत्र मुख्त्यार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बिसौली में गाड़ियों की डेंटिंग पेंटिंग करने का काम करता था। देर रात वह बिसौली से सैदपुर को लौट रहा था। सूचना पर पुलिस और मृतक के परिजनों पहुंच गये। पुलिस ने पंचनामे की कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी सलमा का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं चालक ट्रेक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है।
