भाजपा के बाद कांग्रेस ने घोषित किये जिलाध्यक्ष; अजीत यादव बदायूं जिला अध्यक्ष, मुन्नालाल शहर अध्यक्ष बने

राजनीति

दिल्ली जनमत। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी जिलाध्यक्षों को लेकर अपने पत्ते खोल दिए हैं। कांग्रेस हाईकमान द्वारा बृहस्पतिवार की देर रात करीब 50 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई है। जिसमें बदायूं के जिलाध्यक्ष को बदलकर नये जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई है।
बदायूं जिले की बात करें तो यहां लंबे अरसे से (करीब 19 सालों से) ठाकुर ओमकार सिंह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे। उनके स्थान पर अब अजीत यादव को जिलाध्यक्ष घोषित किया है। पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो इस बार कांग्रेस ने मजबूती के साथ और आगामी विधानसभा को देखते हुए जातिय समीकरणों को देखकर जिलाध्यक्ष कार्ड खेला है। बदले हुए जिलाध्यक्षों से पार्टी को कितनी मजबूती मिलेगी यह तो विधानसभा चुनाव में स्पष्ट होगा।

क्या बोलो ओमकार सिंह…

बदायूं में जिलाध्यक्ष बदले जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान का बहुत-बहुत आभार 19 साल तक मुझे जिला कांग्रेस अध्यक्ष बदायूं को बनाए रखा, ईमानदारी से मैंने काम किया, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष को बहुत-बहुत बधाई।

कौन हैं अजीत यादव..??

अजीत यादव लंबे समय से किसान, मजदूरों और आम आदमी की आवाज़ उठाते रहे हैं। हाल ही में ककराला आंदोलन से अजीत यादव को खासी पहचान मिली। जिसके बाद से वह जिलाध्यक्ष के लिए चर्चाओं में आए थे। हाल ही में वह उझानी के पटपरागंज गांव में कूड़े को लेकर आंदोलन कर रहे थे।           

कांग्रेस हाईकमान द्वारा जारी की गई सूची : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *