बदायूं में भयंकर सड़क हादसा; दो बाईकों की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत, चारों एक ही गांव के निवासी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़े। तुरंत पुलिस सो सूचना दी। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने 4 को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अतर सिंह मीणा (40) बच्चू सिंह (60) सोमपाल मीणा (55) संजय मीणा (25) के रूप में हुई है। जबकि अशोक मीणा (35) की हालत गंभीर है।
सभी वज़ीरगंज थाना क्षेत्र के गांव करखेड़ी के रहने वाले हैं। वहीं हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र में करखेड़ी परसिया रोड पर हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइके के परखच्चे उड़ गए। एक बाइक पर तीन और एक बाइक पर दो लोग सवार थे। दौड़कर मौके पर पहुंचा तो देखा खून से लथपथ सभी सड़क पर पड़े थे। एक की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीन ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि डॉक्टर ने एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

डीएम-एसएसपी ने घटनास्थल का किया मुआयना…

घटना की सूचना पर डीएम अवनीश राय और एसएसपी डॉ ब्रजेश सिंह मौके पर पहुंचे। मौके का जायजा लिया। एसएसपी डॉ ब्रजेश सिंह ने बताया एक स्प्लेंडर बाइक करखेड़ी गांव से आ रही थी। उस पर दो लोग थे, जबकि बुलेट बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइकों की भिड़ंत हुई। एक की मौके पर मौत हो गई थी। बाकी के तीन घायलों की बिसौली और सैदपुर सीएचसी पर मौत हुई। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। चारों मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। घायल के इलाज की व्यवस्था की जा रही है।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *