शराब के नशे में अफसरों से दुर्व्यवहार करने पर बगरैन चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। वजीरगंज थाना क्षेत्र की बगरैन चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह को एसएसपी ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। उनके खिलाफ अफसरों से शराब के नशे में दुर्व्यवहार, अनुशासनहीनता और जनता से असभ्य व्यवहार की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
चौकी इंचार्ज सुजीत सिंह ने हाल ही में एक पुलिस अधिकारी से नशे में धुत होकर बदसलूकी की थी। मामला गंभीर होने के कारण ऊपर तक पहुंचा और एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई कर दी। चौकी इंचार्ज सुजीत सिंह ने हाल ही में एक पुलिस अधिकारी से नशे में धुत होकर बदसलूकी की थी। मामला गंभीर होने के कारण ऊपर तक पहुंचा और एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई कर दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, चौकी इंचार्ज का व्यवहार पिछले काफी समय से तानाशाही भरा था। शिकायत करने वाले लोगों से उलझना, तेज आवाज़ में जवाब देना और कई बार बेवजह थाने बुलाकर धमकाना उनकी आदत बन गई थी। कई ग्रामीणों ने डर के कारण शिकायत करना भी छोड़ दिया था। 

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थी, पब्लिक से चौकी इंचार्ज का व्यवहार अच्छा नहीं था। अधिकारियों के निर्देश भी नहीं मानते थे। अधिकारियों से भी व्यवहार ठीक नहीं करते थे। इसलिए कार्रवाई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *