उसावां ब्लॉक की 9 साधन सहकारी समितियों के लिए सदस्यों के नामांकन पत्र दाखिल, मायूस लौटे बुधपाल

राजनीति

बदायूँ जनमत। उसावां ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 9 साधन सहकारी समितियों में डेलिकेट (मेम्बर) चुने जाने के लिए ब्लाक मुख्यालय पर आज मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किये गए। वहीं 15 मार्च को नामंकन पत्रों की जांच होगी।
उसावां ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली साधन सहकारी समिति वीरमपुर भदेली, साधन सहकारी समिति रिजोला, साधन सहकारी समिति हरेंडी, साधन सहकारी समिति लिलवां, साधन सहकारी समिति कटरासआदतगंज, साधन सहकारी समिति खेड़ाजलालपुर, साधन सहकारी समिति उसहैत, साधन सहकारी समिति कुंवरगांव, साधन सहकारी समिति गढ़िया हरदोपट्टी सहित सभी समितियों के लिए 9 – 9 डेलिकेट चुने जाने हैं। इसके लिए आज नामंकन पत्र जमा किये गए। वीरमपुर भदेली के लिए 8 लोगों ने नामंकन कराया। नामंकन पत्रों को जमा कर रहे सचिवों ने बताया कि 15 मार्च को नामंकन पत्रों की जांच होगी। नामंकन पत्रों को जमा करने के दौरान काफी गहमागहमी रही।

नामांकन पत्र की रसीद न काटने पर वापस लौटा

उसावां की वीरमपुर भदेली साधन सहकारी समिति में उसावाँ देहात ग्राम पंचायत के मझरा रतेनगला निवासी बुधपाल सिंह ने बताया कि वह भी डेलिकेट का चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन, उनकी नामंकन पत्र की रसीद ही नहीं काटी, थक हार कर वह वापस लौट गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *