बदायूॅं जनमत। आज सोमवार को जनहित सत्याग्रह मोर्चा के जन अधिकार अभियान की शुरुआत की गई। अभियान की पहली बैठक भारत सिंह शाक्य के नेतृत्व में गांव दरियापुर में की गई। इसके तहत लोगों को राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक तौर पर जागरूक किया जा रहा है। हक, अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ साथ पाखंड, अंधविश्वास और नशाखोरी जैसी बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मोर्चा के महामंत्री प्रेमपाल सिंह चरण सिंह यादव, हर्षवर्धन, कृष्ण गोपाल, राम प्रकाश पूर्व प्रवक्ता, डॉ.सतीश, धीरेंद्र,जयपाल, ब्रह्मप्रकाश तथा दर्जनों छात्र मौजूद रहे।
