बदायूॅं जनमत। एक युवक का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। इससे नाराज़ युवती के भाइयों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी युवक की पिटाई कर दी। प्रेमी युवक गंभीरावस्था में हायर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं घायल युवक की मां की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
घायल युवक की मां सीमा देवी ने बताया कि वह मूलरूप से कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बोन्दरी की निवासी है। वह पिछले बीस वर्षों से उझानी के रामलीला मैदान मोहल्ला श्रीनारायन गंज में रहकर बच्चों को पढ़ा रही है। उसका पुत्र सूर्यकान्त उर्फ छोटू (25 वर्ष) भी के पास रहता है और उसका गांव बोन्दरी में आना-जाना है। इसी बीच उसके प्रेम संबंध गांव की ही एक युवती से हो गये और वह मेरे पुत्र से शादी करना चाहती थी। दोनों का मिलना-जुलना था। इसकी जानकारी जब युवती के घर वालो को हुई तो वो इसका विरोध करने लगे।
शनिवार को सूर्यकान्त उर्फ छोटू को घर से सुबह लगभग सात बजे युवती के भाई राजकमल व छिडका पुत्रगण अनिरूद्ध, ब्रजेश कुमार पुत्र जयपाल सिंह, अभिषेक पुत्र अनिल कुमार और उदयभान पुत्र ब्रजेश कुमार यह कहकर ले गये कि चलो गांव चल रहे है। इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे मेरे बेटे सूर्यकान्त उर्फ छोटू को मारपीट करके मरणासन्न हालत में स्वीफ्ट डिजायर कार में डाल कर घर के बाहर डाल कर चले गये। उसकी हालत बहुत गंभीर है। डॉक्टरों ने उसे हायर ट्रामा सेंटर बरेली रेफर किया गया।

